हिन्दी दिवस - 2021
Event Start Date : 14/09/2021 Event End Date 14/09/2021
SEPTEMBER 14, 2021
‘हिन्दी दिवस’
पूरब–पश्चिम, उत्तर–दक्षिण को जो संग मिलाए, रंग–बिरंगे भाषा–भाषी को इकजुट कर जाए।
मिश्री जैसी जो मिठास, अधरों पर दे जाए, हर दिल को जोड़े जो नेह से, वह हिंदी भाषा कहलाए ... हिंदी भाषा कहलाए।
हिंदी भाषा के सशक्तिकरण एवं संवर्धन हेतु हिंदी दिवस के अवसर पर नाना प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियो द्वारा संपन्न की गईं। इन गतिविधियों में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया। इन गतिविधियों में उनकी कल्पनाशक्ति, विषय संवर्धन, कला एवं भाषण कौशल के साथ–साथ तकनीकी कौशल का अद्भुत समन्वय देखते ही बनता है।
हिंदी विभाग अत्यंत हर्ष के साथ प्रस्तुत करता है, हमारे विद्यालय के नवोदित साहित्यकारों एवं कलाकारों द्वारा किए गए अद्भुत प्रयासों की एक झलक ।।