🌸 कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए शुभकामना हवन 🌸
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, पश्चिम एन्क्लेव, नई दिल्ली में दिनांक 5 फरवरी, 2026 को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु शुभकामना हवन का आयोजन किया गया ।
हवन उपरांत विद्यालय की माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया मलिक जी ने अपने आशीर्वचनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । समय प्रबंधन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा हेतु उपयोगी निर्देश दिए ।
सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों से परिपूर्ण यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने वाला रहा। कक्षा आठवीं के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ ।